in-jaipur-the-crimin...
जयपुर के बरकत नगर में हुई थी वारदात, पुलिस ने तीसरे ही दिन पकड़ लिए बदमाश, दोनों का क्राइम रिकॉर्ड मिला
बजाज नगर थाने की गिरफ्त में आए गए दोनों बदमाश निकले
जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में बरकत नगर से 4 दिसंबर को सड़क पर गिरे मां-बेटी के 50 हजार रुपयों की गड्डी उठाकर भागे बाइक सवार पकड़े गए। दोनों पहले से क्राइम रिकॉर्ड वाले उठाईगिरे निकले। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए उन्हें पकड़ा। दाेनों लड़के जयपुर के ही रहने वाले हैं। एक दिन पहले ही चुराई गई थी।
डीसीपी जयपुर ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि 4 दिसंबर को बरकत नगर में एक महिला के 50,000 रूपये लेकर भागने की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दिनदहाडे़ हुई घटना की गम्भीरता को देखते हुए वारदात में शामिल अपराधियो की घर पकड़ के लिये थाना बजाज नगर व जिला स्पेशल टीम की सदस्यों की अलग-अलग टीमें गठित की गई।
टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल बरकत नगर रोड पर विभिन्न दुकानों/ रिहायशी बिल्डिगों में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के आधार पर दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए अभियुक्त लगातार पीछा करते हुए करीब 250-300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक किये गये एवं फुटेज में सामने आए हुलिया के आधार पर मुखबिरान से सम्पर्क किया जाकर सूचना एकत्रित करते हुए वारदात करने वाले अपराधी लोकेश उर्फ छोटू व आलोक उमरवाल को चिन्हित किया गया एवं अपराधियों के पते ठिकानो के बारे जानकारी करके जगह-जगह पर दबिश देकर अपराधी लोकेश उर्फ छोटू व आलोक उमरवाल डिटेन कर लिया गया।
दोनों युवक गिरफ्तार
दोनों के कब्जे से चोरी के 50,000 में से 20,000 रूपये बरामद किये जा चुके है तथा शेष की बरामदगी के सम्बध में गहनतापूर्वक पूछताछ अनुसंधान जारी है।
एक दिन पहले बाइक चुराई थी, अगले दिन 50 हजार मिले
अभियुक्तों ने 3.12.2025 को जयपुरिया अस्पताल के पास पानी की टंकी के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी करके ले गये थे और दिनांक 4.12.2025 को बरकत नगर कॉलोनी में सूने मकानों की रैकी करके बरकत नगर मैन रोड से टोंक फाटक की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान बरकत नगर में एक महिला अपनी बेटी के साथ हमारे आगे चल रही थी जिसके बैग से 50,000 रूपये की एक गढढी रोड पर गिर गई थी जिसको मोटरसाईकिल रोक कर पैसे उठाकर भागने लगे। उस दौरान उस महिला व लड़की को मालृम चलने पर हमारा पीछा किया, लेकिन छुड़ाकर भाग गये। दोनों स्मैक का नशा करने के आदि है जो मोटरसाईकिले चोरी करके राह चलती महिलाओ के पर्स लुटने व सूने मकानो की रैकी मकानों की रैकी की वारदात करते हैं।