in-connection-with-t...
जयपुर पुलिस ने इस मामले में जो एफआईआर दर्ज की उसकी एक-एक लाइन पढ़िए
9 पुलिस वालों को सीरियस और अन्य को मामूली चोटें आई थी
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के चौमूं थाना इलाके में बस स्टैंड पर स्थित कलंदरी मस्जिद के बाहर हुए बवाल को लेकर पुलिस बलवा, पथराव और राजकार्य में बाधा की एफआईआर दर्ज की है। इस FIR और अब तक पुलिस कार्रवाई को पाठकों के लिए प्रकाशित किया जा रहा है। चौमूं कस्बा में बस स्टैंड पर स्थित विवादित कलन्दरी मस्जिद के ढांचे के पाससड़क पर पड़े पत्थर यातायात व्यवस्था में बाधा पहुंचा रहे थे, उनको हटाने के लिये मुस्लिम समुदाय के मौजिज लोगों से ACP चौमूं उषा यादव (IPS) व थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने शान्तिपूर्वक वार्ता करके आपसी सहमति से पत्थरों को हटाने का निर्णय लिया था। मुस्लिम समुदाय के लोग स्वेच्छा से 25 दिसंबर को कलन्दरी मस्जिद पर पत्थरों को हटा रहे थे। रात में ज्यादा संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और पथराव कर दिया। पथराव में मौका-ए- ड्यूटी पर तैनात जाब्ता में से पुलिस थाना चौमूं पर पदस्थापित संजय कांस्टेबल 12063, गोवर्धन कांस्टेबल 6025, मदन लाल कांस्टेबल 3525, बलबीर सिंह हैड कांस्टेबल 2079, अमीचन्द हैड कांस्टेबल 1143, मालीराम कांस्टेबल 6135 पुलिस थाना हरमाडा, महावीर कांस्टेबल 6239 पुलिस थाना दौलतपुरा, जगदीश कांस्टेबल 10168 पुलिस थाना दौलतपुरा व लादूराम कांस्टेबल 9236 एसीपी कार्यालय आमेर समेत पुलिस जाब्ते को गम्भीर व अन्य को भी हल्की चोटें आई। पथराव के दौरान पुलिस द्वारा बचाव में पहने गए ढाल, जैकेट, हैलमेट तथा थाने की सरकारी गाडी चेतक वाहन नंबर 56 RJ 14 UG 7195 के कंडक्टर साइड के शीशे को क्षतिग्रस्त कर सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाया गया। आपराधिक तत्वों द्वारा अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी उकसाते हुये भयंकर पथराव किया जिस कारण पुलिस की आंसू गैस छोड़ने वाली गन व पम्प एक्शन गन का उपयोग किया गया। पम्प एक्शन गन के 35 खाली केस पथराव ज्यादा होने के कारण नहीं मिले तथा भगदड़ में छूटी करीब 20 पुलिस जैकेट्स को भी उपद्रवियों द्वारा फाड़ दिया गया। वे उपयोग में लेने योग्य नहीं रही। आपराधिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर उनको चोटिल किया और राजकार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस के चेतक वाहन नंबर RJ 14 UG 7195 को नुकसान पहुंचाया। इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस थाना चौमूं के ASI केसर देव की रिपोर्ट पर पुलिस थाना चौमूं में एफआईआर नंबर 736/ 25 धारा 191(2), 191(3), 190, 121(1), 132, 109 (1) बीएनएस 2023 व 3 पीडीपीपी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान अशोक कुमार सब इंस्पेक्टर के जुम्मे किया है।
उस रात मौजूद था पुलिस का भारी जाब्ता
चौमूं बस स्टैंड पर उस रात के समय काफी ज्यादा संख्या में लोग इकट्ठे हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर चौमूं थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा के साथ ASI केसरदेव व जाब्ता में ASI क्रोस्ता, कांस्टेबल धोलूराम 10154, सुल्तान कांस्टेबल 10528, संगम कांस्टेबल 11430, गोवर्धन कांस्टेबल 6025. हंसा महिला कांस्टेबल 9556 सरकारी बोलेरो में चालक रामचन्द्र कांस्टेबल 5937 के साथ पहुंचे। अन्य में पुलिसकर्मियों में बजरंग लाल ASI लेखराम ASI, बलबीर सिंह हैड कांस्टेबल 2079, अमीचन्द हैड कांस्टेबल 1143, हरी राम हैड कांस्टेबल 1129, मूलचन्द कांस्टेबल 10550, महेश कांस्टेबल 9034, राकेश कांस्टेबल 11124, नरेश कांस्टेबल 2952, रोहिताश कांस्टेबल 8676, रमेश कांस्टेबल 9508, हरीसिंह कांस्टेबल 8953, संजय कांस्टेबल 12063, महिपाल कांस्टेबल 10788, रामनारायण कांस्टेबल 12439, कैलाश कांस्टेबल 3956, सुप्रीम कांस्टेबल 10709, रामावतार कांस्टेबल 9488, प्यारेलाल कांस्टेबल 2752, नरेन्द्र कांस्टेबल 11272, गीता कांस्टेबल 3873, सुमन कांस्टेबल 11408, हंसा कांस्टेबल 9556 भी कानून- व्यवस्था डयूटी के लिए थाने से कलन्दरी मस्जिद चौमूं पहुंचे थे।
पठानों के चौक से आई उपद्रवियों की भीड़
मुस्लिम समुदाय के मौजिज व अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कलन्दरी मस्जिद के अलावा पास में ही स्थित खाली पड़ी विवादित कच्ची जमीन पर पुलिस का केबिन बनाने के लिये लोहे का फ्रेम (ढांचा) रखा गया तो मुस्लिम समाज के कुछ उपद्रवी लोगों द्वारा उसे वहां से हटा दिया गया। बाद में सभी लोगों की सहमति से वहीं पर उसे वापस उसी जगह रख दिया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगो के द्वारा स्वंय ही रोड पर अतिक्रमण के रूप में पड़े पत्थर व रोड साईट की दीवार को हटा लिया गया व विवादित मस्जिद के सामने सडक साइड की तरफ लोहे के चैनल लगा दिए। मुस्लिम समुदाय के दिलशाद, शमशेर खान उर्फ हफजी, लाल मौहम्मद, मुबारिक अली, मुन्ना पठान इत्यादि के साथ सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं व थानाधिकारी चौमूं व मोके पर मौजूदा समस्त अन्य अधिकारीगण ने दोबारा वार्ता की तथा समझाइस की गई तो मुस्लिम समुदाय के द्वारा लोहे के चैनल को स्वंय ही हटाने व मौके की पूर्व स्थिति बहाल करने की सहमति दे दी। यह कार्य देर रात्रि तक शान्तिपूर्वक चल रहा था। आधी रात पठानों का मोहल्ला व जोगियों के मोहल्ले से मोरीजा रोड की तरफ से करीब 300-400 लोगों की भीड़ ने पहुंच कर पथराव कर दिया।
34 पत्थरबाज नामजद, 109 शांतिभंग में अरेस्ट
पथराव के दिन मौके पर मौजूद पुलिस स्टाफ ने जिनकी पहचान की उनके समेत मुस्लिम समाज के अन्य उपद्रवियों में 34 को नामजद किया गया है। इनके अलावा मौके पर मौजूद 300-400 लोगों के बीच में से अचानक कुछ उपद्रवियों ने अचानक दो तरफ से पुलिस के जाब्ते पर योजनाबद्ध तरीके से एक राय होकर राजकार्य में बाधा पहुंचाते हुये जानलेवा हमला करने की नियत से अल्लाह-हो-अकबर के नारे लगाते हुये ईंटो व पत्थरों से पथराव चालू कर दिया। कांच की बोतलें पुलिस जाब्ता को टारगेट करते हुए फेंकी गई। अब तक 109 लोगों को शांतिभंग में अरेस्ट किया गया है। जिनमें 10 महिलाएं हैं। 17 बिहार के 7 यूपी के 2 प. बंगाल और दो झारखंड के भी हैं।
FIR में ये लोग नामजद
चौंमू कस्बे में आधी रात बाद पुलिस पर पत्थर बरसाए, छह पुलिसकर्मी घायल