Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

iaf-officers-wife-al...

IAF अफसर की पत्नी ने लगाए रेप, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के दबाव के आरोप

महिला की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ रेप और धर्मांतरण से जुड़ा मामला दर्ज

News Image

महिला का आरोप- शोषण के बाद धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव

महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अधिकारी की पत्नी ने अपने पूर्व स्कूल सहपाठी समेत तीन लोगों के खिलाफ रेप, ब्लैकमेल, जबरन वसूली और जबरन धर्मांतरण के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि मुख्य आरोपी ने पहले प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया और बाद में एक होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का दावा है कि इस दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए गए, जिनके जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और कुछ धार्मिक प्रक्रियाओं में शामिल होने के लिए मजबूर किया। महिला ने कहा कि बाद में उसे एक अन्य स्थान पर ले जाकर जबरन कुछ धार्मिक रस्में कराई गईं।

पीड़िता के अनुसार, पति के ड्यूटी से लौटने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल, जबरन वसूली, जबरन धर्मांतरण और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियों ने मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं और उनकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×