Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

husband-strangled-hi...

घर में शांति के लिए मंदिर गया था बेटा , लौटा तो मिली मां-बाप की लाश

जामडोली थाना इलाके में पत्नी का गला घोंटकर फंदे से झूल गया पति

News Image

एक ही कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश

जयपुर।


जामड़ोली थाना इलाके में शक के चक्कर में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद फंदे से झूल गया। मृतक कैब चलाता था और पत्नी पर संदेह करता था, जिसके चलते दोनों में झगड़ा होता था। घटना के समय उनका बेटा गोविंद देवजी के मंदिर गया हुआ था, वह घर में शांति चाहता था, अक्सर मां-बाप झगड़ते रहते थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य उठाए हैं।


जामडोली थाना इंचार्ज प्रहलाद नारायण ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े छह बजे सूचना मिली कि गोविंद नगर जामडोली के एक मकान में पति-पत्नी के शव मिले हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक कमरे में 45 वर्षीय महिला बबीता गला घोंटी हुई लाश शव फर्श पर पड़ी थी, और उसका पति 52 वर्षीय दाऊदयाल फंदे पर लटका था। एसएफएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। क्राइम सीन देखकर लगता है कि दाऊदयाल ने पहले बबीता की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद फंदा लगाकर उस पर झूल गया। पुलिस ने मौका का मुआयना और साक्ष्य उठाने के बाद पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


मृतक दाऊदयाल मूलत: अलवर के कठूमर तहसील के अरुवा गांव का रहने वाला था, उसके तीन बच्चों में दो बेटियों की शादी हो चुकी, बेटा मां-बाप के साथ इसी मकान में रहता था। मंगलवार शाम बेटा गोविंद देवजी मंदिर दर्शन करने की कहकर घर से निकला था, घर लौटा तब तक मां-बाप की मौत हो चुकी थी। मौके पर एक सूसाइड नोट भी मिला है, संभवत: दाऊदयाल ने लिखा होगा, उसमें गांव की जमीन, विवाद और अन्य बातों का जिक्र है, फिलहाल वो बातें इस केस से रिलेटेड नहीं लगी रही, फिर भी उन बातों का भी अनुसंधान किया जाएगा।


यह भी पढ़ें

पूर्व मंत्री के नाबालिग 'युवराज' ने ऑडी से मचाया 'गदर'

×