Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

husband-stabs-wife-t...

पंचायत में विवाद नहीं सुलझा, पति ने पत्नी की हत्या कर दी

8 महीने से मायके में रह रही थी महिला, समझौते के बाद लौटकर किया हमला

News Image

मृतका कुंती

आगरा में एक पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। ताजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पत्नी उससे अलग रह रही थी, गुजारा भत्ता मांग रही थी, विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन समझौता नहीं हो पाया।

गुजारा भत्ते के लिए याचिका

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुरानी सब्जी मंडी की रहने वाली कुंती की शादी डौकी के नौमील निवासी रणवीर से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। पिछले करीब आठ महीने से मायके में रह रही थी और गुजारा भत्ते के लिए अदालत में याचिका भी दायर कर चुकी थी। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया।

खबरों की अविरल धारा

पेट पर कई बार चाकू से हमला

बताया गया कि पति साथ ले जाने की जिद कर रहा था, जबकि पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया। इसी दौरान महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया, रास्ते में चाकू खरीदा और कुछ देर बाद दोबारा ससुराल पहुंच गया। आरोप है कि वो कुंती को कमरे से बाहर खींचकर बरामदे में लाया और पेट पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें
×