Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

hod-and-assistant-pr...

Dr. K.N. Modi University में महिला HOD और असिस्टेंट प्रोफेसर रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई

News Image

20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Anti Corruption Bureau Rajasthan (ACB) ने टोंक जिले के निवाई स्थित Dr. K.N. Modi University में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसोसिएट प्रोफेसर (HOD) डॉ. मीनू गंगल और असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश चंद मीणा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि बी.एड. छात्र से अनुपस्थिति सही करने, मुख्य परीक्षा में बैठाने और प्रवेश पत्र जारी करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने पर एसीबी टोंक इकाई ने ट्रैप कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले 23 हजार रुपए की मांग की थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी रमेश चंद मीणा ने परिवादी से 20 हजार रुपए लेकर अपनी जेब में रखे, जिसके बाद टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव  ने बताया कि फिलहाल एसीबी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×