hit-and-run-case-the...
जयपुर के जगतपुरा में थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की माैत
मौत के बाद हुआ बवाल
जयपुर में देर रात हुए एक दर्दनाक हिट एंड रन मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भी थार नहीं रुकी और बाइक को 800 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।
मृतक की पहचान दौसा निवासी 28 वर्षीय राकेश मीणा के रूप में हुई है। घटना रामनगरीया थाना क्षेत्र के महल रोड पर देर रात हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। कुछ युवकों ने पीछा कर SUV को रुकवाया।
पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी सीतापुरा के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का MBBS स्टूडेंट चला रहा था। SUV में उसके साथ दो अन्य युवक भी सवार थे। हादसा 1 जून की देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच रामनगरिया थाना क्षेत्र के महल रोड जगतपुरा में हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वाहन में मौजूद युवक नशे की हालत में थे। हालांकि इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब SUV से कथित तौर पर शराब की बोतलें और कैन मिलने की बात सामने आई। वहीं मृतक के परिजनों ने शव के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए और कार्रवाई नहीं होने पर अस्पताल तथा थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।
हादसे के बाद अस्पताल में भी तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मृतक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि वहां कुछ लोगों ने अभद्रता और धक्का-मुक्की की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे की असली वजह, वाहन की रफ्तार और चालक की स्थिति को लेकर जांच एजेंसियां सबूत जुटाने में लगी हैं।
यह भी पढ़ें