girl-dies-after-fall...
स्कूल पर आरोप, पुलिस के पहुंचने से पहले कर दी सबूत से छेड़छाड़ के आरोप
सीढ़ियों पर बिखरा खून साफ कर दिया गया, मौके पर पुलिस पहुंची
मानसरोवर जयपुर।
जयपुर में मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा 9 साल की अमायरा अपने ही स्कूल की पांचवी मंजिल से नीचे कूद गई। गंभीर हालत में उसे मानसरोवर के मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद स्कूल में मानसरोवर थाना इंचार्ज लखन खटाना पहुंचे। विधि विज्ञान विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम बुलाकर मौके का बारीकी से निरीक्षण कराया गया। अस्पताल के बाहर बच्ची की मां का रोते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बच्ची की मां रो रोकर खुद को कोस रही है। वह कह रही थी कि "मैंने अपनी बच्ची को मार दिया"। संभव है उनका आशय होगा कि बच्ची को ऐसी जगह पढ़ने क्यों भेजा जहां बच्चे सुरक्षित नहीं है?
यह भी पढ़ें