former-water-supply-...
जल जीवन मिशन घोटाले में आरोपी महेश जोशी जेल से बाहर आए, 24 अप्रैल को ED ने किया था गिरफ्तार
जयपुर जेल से बाहर आए तो उनके हाथ में सुंदरकांड की किताब नजर आई
जयपुर
900 करोड़ के जल-जीवन मिशन घोटाले में 7 माह 10 दिन पहले गिरफ्तार किए गए राजस्थान के पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी बुधवार शाम छह बजे जयपुर जेल से बाहर आ गए। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। जेल से बाहर निकलते ही महेश जोशी के चाहने वालों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। महेश जोशी के समर्थक बड़ी संख्या में जयपुर जेल के बाहर पहुंचे थे। जेल से छूटकर महेश जोशी गोविंद देवजी के दर्शन करने रवाना हो गएडी ने उन्हें 900 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन घोटाले में 24 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था। जब वो जेल में थे तो उनकी पत्नी का निधन हो गया। तब उन्हें कुछ दिन की जमानत मिली थी। उन्होंने पहले राजस्थान हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां 26 अगस्त को उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने 21 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने उनकी जमानत का फैसला सुनाया।
महेश जोशी के समर्थक पहुंचे जेल के बाहर
महेश जोशी जब जेल से बाहर आए तो उनके हाथ में सुंदरकांड की किताब और एक फोल्डर में कुछ कागज व अन्य सामान था। उनको जेल से बाहर आते ही कुछ समर्थकों ने हवा में उठा लिया। काफी देर जेल के बाहर ही समर्थकों से मिलने उनका अभिवादन स्वीकार करने के बाद वे वहां से गोविंद देवजी के लिए बोलकर रवाना हो गए। उनके समर्थक इसे न्याय की जीत बता रहे हैं।