Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

female-patwari-arres...

खैरथल-तिजारा में महिला पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

नामांतरण और राजस्व रिकॉर्ड सुधारने के बदले मांगे थे पैसे

News Image

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पर राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने और दस्तावेजों में सुधार के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, सांथलका पटवार हल्का, तहसील टपूकड़ा में कार्यरत पटवारी आशा देवी के खिलाफ एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता के निधन के बाद परिवार के सदस्यों के नाम नामांतरण दर्ज कराने और राजस्व रिकॉर्ड में आवश्यक संशोधन करवाने के लिए पटवारी लगातार रिश्वत की मांग कर रही थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की। जांच के दौरान रिश्वत मांगने के आरोपों की पुष्टि हुई। बताया गया कि आरोपी ने पहले भी शिकायतकर्ता से कुछ राशि ली थी और शेष रकम के लिए दबाव बना रही थी।

इसके बाद एसीबी उप महानिरीक्षक डॉ रामेश्वर सिंह की निगरानी में अलवर प्रथम की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय राशि आरोपी पटवारी को सौंपी, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की रकम आरोपी के बैग से बरामद कर ली गई।

खबरों की अविरल धारा

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें
×