female-lawyer-and-yo...
CCTV में कैद हुई हाथापाई
महिला वकील और युवक में बहस
श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम स्कूटी खड़ी करने को लेकर महिला वकील और एक युवक के बीच मारपीट हो गई। घटना यूआईटी रोड पर शाम करीब 5:30 बजे हुई। महिला वकील मंजू गुप्ता (41) कोर्ट से घर पहुंचीं तो उनके मुख्य गेट के सामने स्कूटी खड़ी थी। उन्होंने युवक से स्कूटी हटाने को कहा। युवक पास में फिजियोथैरेपिस्ट के यहां इलाज के लिए आया था। इसी बात पर कहासुनी के बाद दोनों में धक्का-मुक्की और थप्पड़बाजी शुरू हो गई। घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाना अधिकारी सुभाषचंद ढील के अनुसार समझौते के कारण केस दर्ज नहीं हुआ। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी।