father-of-cjp-worker...
स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाने के बाद घर में घुसकर मारपीट का दावा
CJP कार्यकर्ता के पिता की मौत ,दीपके ने डाली वीडियो
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में CJP कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की 15 अगस्त को गंभीर चोटों के चलते मौत हो गई। CJP के अनुसार, 13 अगस्त को मफीक करिसुंडा गांव के सरकारी स्कूल में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान में शामिल हुए थे और स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था। आरोप है कि उसी रात हथियारबंद लोग उनके घर पहुंचे और परिवार के साथ मारपीट की।
अब्दुल हफीज का दावा है कि हमलावरों ने मोबाइल छीनकर स्कूल और जंतर-मंतर से जुड़े वीडियो डिलीट करवाए तथा दोबारा ऐसे वीडियो बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। हमले में हफीज और उनके पिता के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। वहीं, पीड़ित मफीक के बनाए वीडियो को दीपके ने X अकाउंट पर भी पोस्ट किया।
बांकुड़ा के एसपी वी.जी. सतीश पसुमार्थी ने संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी है। अभिजीत दीपके ने 15 अगस्त को ही महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत की थी।
यह भी पढ़ें