Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

explosion-at-a-firec...

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत

खो नागोरियान इलाके में रिहायशी मकान में चल रही थी अवैध पटाखा निर्माण

News Image

धमाके के बाद मची अफरा-तफरी,पुलिस और दमकल विभाग ने शुरू की जांच

Fire news जयपुर के खो नागोरियान थाना इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रिहायशी क्षेत्र में एक मकान के भीतर संचालित की जा रही कथित पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले मकान से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर बाद तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं। विस्फोट के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड कई गाड़ियां, सिविल डिफेंस की टीमें और पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस मकान में हादसा हुआ, वहां पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि ज्वलनशील सामग्री में आग लगने के बाद विस्फोट हुआ, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

हादसे के बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरा बनाकर सील कर दिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रिहायशी इलाके में पटाखा निर्माण की गतिविधि वैध अनुमति के साथ संचालित हो रही थी या नहीं।

आगजनी की घटना कुछ यू घटी 

खबरों की अविरल धारा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 जून समय करीब 11.08 AM पर थाना खोहनागोरियान पर सूचना मिली की करीम नगर-बी खोह नागोरियान में स्थित एक मकान में भीषण आगजनी की घटना घटित हुई है। उपरोक्त प्राप्त सूचना पर मौके पर पुलिस जाप्ता व प्रशासन द्वारा पहुंचकर आग का काबू में पाया जाकर आग बुझायी जाकर आगजनी की घटना में झुलसे हुए तथा मृतको को नजदीकी जेएनयू व एसएमएस अस्पताल में दाखिला करवाया गया। 

आगजनी की घटना में मृतक व झुलसे लोगो का विवरण

  • 1. मोहम्मद अशरफ पुत्र मोहम्मद शकील उम्र 40 साल निवासी मकान नंबर बर 67 पीरजी कॉलोनी ढूंढीयों की ढाणी पुलिस थाना खोह नागोरियान जयपुर।
  • 2. मोहम्मद रब्बिल पुत्र मोहम्मद सिकन्दर जाति मुसलमान, उम्र 16 निवासी मकान नम्बर 32 करीम नगर 2 तलाई पुलिस थाना खोह नागोरियान।
  • 3. मौके पर शिकार में 1 शव की पहचान नहीं हो पायी।
  • 4. वहीद पुत्र अजीज उम्र 46 साल निवासी रहीम नगर खोह नागोरियान।
  • 5. समीर खान पुत्र अनीश खान उम्र 20 साल निवासी रहीम नगर खोह नागोरियान 
  • 6. बिलाल पुत्र नासिर खान उम्र 28 साल निवासी मकान नम्बर 52 रहीम नगर खोह नागोरियान जिला जयपुर पूर्व।
  • 7. आजिम पुत्र नासिर खान उम्र 18 साल निवासी मकान नम्बर 52 रहीम नगर खोह नागोरियान
  • (दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं)
  • 8. नासीर खान पुत्र मो. अली खान उम्र 25 साल निवासी रहीम नगर खोह नागोरियान जिला जयपुर पूर्व को भी गंभीर हालत में इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंच गया था। उसका भी बचना मुश्किल बताया जा रहा था।

मकान मालिक और किराएदार दोनों फरार 

 आगजनी का घटनास्थल मकान नम्बर 88 करीम नगर बी खोह नागोरियान जयपुर है, जिस मकान में आग लगी उसका मालिक याकूब पुत्र नजीर खान उम्र 52 साल निवासी राक्ष्या की ढाणी पुलिस थाना खोह नागोरियान जिला जयपुर है।  मकान मालिक द्वारा उपरोक्त अपना मकान फिरोज निवासी नई दिल्ली को किराये पर दे रखा है। मकान मे फिरोज नाम के व्यक्ति द्वारा शादी के पटाखे की पैकिंग का कार्य किया जाता था। घटना के संबध मे मकान मालिक याकूब खान व फिरोज खान की तलाश जारी है। प्रकरण की घटना के संबध मे कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस रिपोर्ट दर्ज की गई। देर रात तक मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही थी।


यह भी पढ़ें
×