Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

elderly-man-who-sexu...

'रेयरेस्ट ऑफ रेयर': 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले वृद्ध को 60 दिन में फांसी

पुणे की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

News Image

CCTV में बच्ची को तबेले की ओर ले जाता दिखा था आरोपी

महाराष्ट्र के पुणे जिले में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 65 वर्षीय वृद्ध भीमराव कांबले को फांसी की सजा सुनाई है। घटना के महज 60 दिन के भीतर आए इस फैसले में अदालत ने मामले को 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' बताते हुए आरोपी के अपराध को बेहद क्रूर, अमानवीय और बर्बर करार दिया। सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पेशे से मजदूर कांबले सात बच्चों का पिता और 11 बच्चों का दादा है।

यह घटना 1 मई को पुणे जिले के नसरापुर गांव में हुई थी। गर्मी की छुट्टियों में नानी के घर आई 3 वर्षीय बच्ची को आरोपी खाने-पीने की चीजें और गाय का नवजात बछड़ा दिखाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने मवेशियों के तबेले के पास बने एक शेड में वारदात को अंजाम दिया और बच्ची की हत्या कर दी।

खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें
×