elderly-man-crushed-...
NH-48 पर अनियंत्रित ट्रेलर होटल की पार्किंग में घुसा, चालक फरार
CCTV में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक हादसा
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर आंतेला इलाके में सरियों से भरा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड का डिवाइडर पार करते हुए एक होटल की पार्किंग में घुस गया।
बचने की कोशिश भी नहीं आई काम
हादसे के दौरान पार्किंग के पास खड़े सुरजाराम यादव ट्रेलर को अपनी ओर आता देख भागने लगे, लेकिन ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर उन्हें 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेलर के बेकाबू होकर पार्किंग में घुसने और हादसा होने की पूरी घटना दिखाई दे रही है।
ट्रेलर जब्त, चालक की तलाश जारी
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने ट्रेलर को रुकवा लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक सुरजाराम यादव आंतेला गांव के निवासी थे। उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है। उनके पीछे दो बेटे और पूरा परिवार है, जिन पर इस हादसे के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें