dumper-drags-electri...
CCTV में कैद हादसा: कर्मचारी का अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस ने की डंपर पहचान
हादसे का CCTV फुटेज
झुंझुनूं में ड्यूटी पर जा रहे बिजली विभाग के एक कर्मचारी को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी स्कूटी समेत करीब 100 मीटर तक घसीटते चला गया। जो गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना 30 जून को स्टेट हाईवे-37 पर खींवसर बस स्टैंड के पास हुई थी, जिसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घायल किशोरीलाल स्वामी (63) बिजली विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर एलडीसी के पद पर कार्यरत हैं और ड्यूटी के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर किया गया।
बालाजी चौकी पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर डंपर की पहचान कर ली गई है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।