Thursday, 17 September 2026

Home / Crime /

dummy-candidate-arre...

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में जीजा की जगह डमी बनकर बैठे साले साहब गिरफ्तार

दो साल से फरार था, SOG ने 10 हजार का इनाम रखा था

News Image

आरोपी दिनेश कुमार गिरफ्तार

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने प्राध्यापक हिंदी प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी कैंडिडेट के तौर पर परीक्षा देने वाले आरोपी दिनेश कुमार (36) को गिरफ्तार किया है। सांचौर, जालोर निवासी दिनेश पर 10 हजार रुपए का इनाम था और वह करीब दो साल से फरार चल रहा था। एडीजी SOG विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित परीक्षा में दिनेश ने अपने जीजा सैलाराम निवासी रानीवाला, जालोर की जगह परीक्षा दी थी।

मिक्सिंग चेहरे वाली फोटो से किया आवेदन

जांच में सामने आया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान दिनेश ने सैलाराम के साथ अपने चेहरे की मिक्सिंग कर तैयार की गई फोटो का इस्तेमाल किया था। इसी फोटो के आधार पर एडमिट कार्ड तैयार हुआ और दिनेश ने परीक्षा केंद्र पर जीजा की जगह परीक्षा दी।

खबरों की अविरल धारा

10 हजार रुपए का इनाम था

SOG ने परीक्षा केंद्र पर जमा आवेदन पत्र और ऑनलाइन आवेदन में अपलोड फोटो की जांच के बाद फर्जीवाड़े का खुलासा किया। मुख्य अभ्यर्थी सैलाराम को SOG ने 23 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से दिनेश की तलाश जारी थी। फरार रहने पर उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें
×