devprayag-accident-b...
जैसलमेर से उत्तराखंड घूमने गए परिवार की कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी थी
परिवार के छह लोगों की मौत से जैसलमेर में शोक की लहर
उत्तराखंड के देवप्रयाग में हुए दर्दनाक कार हादसे में लापता चल रही जैसलमेर की मां-बेटी के शव छह दिन बाद बरामद कर लिए गए हैं। दोनों शव मिलने के साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत से राजस्थान के जैसलमेर में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, 2 जून को जैसलमेर निवासी परिवार उत्तराखंड यात्रा पर गया हुआ था। इसी दौरान ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया और तेज बहाव के साथ नदी में समा गया।
हादसे के बाद राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। शुरुआती दिनों में कुछ शव बरामद कर लिए गए थे, लेकिन परिवार की दो सदस्याएं गुड्डी देवी और उनकी बेटी नम्रता लापता थीं। लगातार चलाए गए खोज अभियान के दौरान सोमवार को दोनों के शव हरिद्वार क्षेत्र से बरामद कर लिए गए।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। इस हादसे में परिवार के छह लोगों समेत वाहन चालक की भी मौत हो चुकी है। घटना के बाद जैसलमेर में मृतकों के घरों पर मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरना बताया गया है।
यह भी पढ़ें