Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

daughter-had-occult-...

मां की हत्या से पहले बेटी ने घर में करवाया टोना टोटका

हत्या से कुछ दिन पहले सीढ़ियों पर नारियल और काली गुड़िया रखकर जलाई

News Image

मां की हत्या कराने वाली बेटी

प्रताप नगर में सरकारी नौकरी और संपत्ति के लिए मां नीरज शर्मा (45) की सुपारी देकर हत्या कराने के मामले में जांच के दौरान नया पहलू सामने आया है। पुलिस ने घर के CCTV फुटेज जब्त किए हैं, जो हत्या से करीब पांच दिन पहले के बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटी आयुषी (23) ने अपने कुछ साथियों के साथ घर की सीढ़ियों पर तंत्र-मंत्र से जुड़ा नारियल और काली गुड़िया रखी थी। दावा है कि बाद में उनमें आग भी लगाई गई। पुलिस इन फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कथित तंत्र-मंत्र के लिए किन लोगों के संपर्क में थे। आशंका जताई जा रही है कि 27 जून से पहले भी इस तरह की गतिविधियां हुई हो सकती हैं। इसी कड़ी में जयपुर और भरतपुर में आरोपियों से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि 3 जुलाई को हुई इस चर्चित सुपारी किलिंग मामले में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से जारी है।

खबरों की अविरल धारा

×