class-10-student-han...
पिता ने चार युवकों पर बेटे को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
10वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
भरतपुर जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने घर के पीछे पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि गांव के चार युवक लंबे समय से उसे धमका रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।
पिता के अनुसार, छात्र सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद घर से बाहर गया था। कुछ देर बाद उसका शव घर के पीछे पेड़ से लटका मिला। उनका कहना है कि वर्ष 2019 में हुई एक हत्या के मामले में उन पर आरोप लगाए गए थे और उसी विवाद को लेकर कुछ लोग उनके बेटे पर समझौते का दबाव बनाते थे तथा उसे जान से मारने और पिता के साथ मारपीट की धमकियां देते थे।
पिता का दावा है कि घटना वाले दिन भी बेटे को परेशान किया गया था। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें