car-overturns-while-...
NH-27 पर देर रात हुआ हादसा, डिवाइडर पर करीब 100 मीटर तक दौड़ी कार
कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसा
कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे (NH-27) पर देर रात एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चालक ने हाईवे पर अचानक आए भैंसों के झुंड को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन बेकाबू हो गया।
पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 2:30 बजे नांता टोल प्लाजा पार करने के बाद हुआ। कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी और करीब 100 मीटर तक उसी पर दौड़ती रही। इसके बाद सड़क की दूसरी ओर जाकर रेलिंग से टकराते हुए पलट गई। दुर्घटना के बाद चारों युवक कार में फंस गए, जिन्हें राहगीरों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में विज्ञान नगर निवासी अमन चावल (27) और दादाबाड़ी निवासी कुंतेश वर्मा (32) की मौत हो गई। वहीं, जगदीश जुमरानी (36) और दीपेश (36) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोस्तों के अनुसार, चारों युवक देर रात ढाबे पर खाना खाने के बाद कोटा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें