brother-in-law-calls...
पत्नी से चल रहा था विवाद
मृतक अनिल बंजारा
बांसवाड़ा शहर के राजतालाब थाना क्षेत्र में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपने साले पर तलवार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले एमजी हॉस्पिटल और बाद में उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 33 वर्षीय अनिल बंजारा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका जीजा राजेश बंजारा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार रात आरोपी का अपनी पत्नी बादामी से विवाद हुआ था। इसके बाद महिला अपने भाई अनिल के घर चली गई। कुछ देर बाद आरोपी वहां पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट की। समझाइश के बाद वह चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद तलवार लेकर लौटा और गाली-गलौज करते हुए अनिल को घर से बाहर बुलाया। बाहर आते ही उसने अनिल के पेट में तलवार से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।
घायल अनिल को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।