Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

bloody-birthday-part...

जयपुर में खूनी बर्थडे पार्टी, दोस्त की चाकू मारकर हत्या; ओपन जेल से फरार थे आरोपी

लड़की को थप्पड़ मारने पर हुआ विवाद

News Image

मृतक अन्नू गुर्जर(1) और आरोपी अनुज गुर्जर (2)

जयपुर के मानसरोवर इलाके में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धौलपुर निवासी अन्नू गुर्जर (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक क्लब में अन्नू अपने ममेरे भाई के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ था। पार्टी के दौरान एक लड़की को थप्पड़ मारने की बात पर विवाद हो गया। इसके बाद अन्नू के साथियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

घायल अन्नू को उसके साथी ही जयपुरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की।

खबरों की अविरल धारा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के आरोपियों में कुलदीप, कुल्लू गुर्जर और राजेश गुर्जर समेत कई लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इनमें से तीन आरोपी अलग-अलग मामलों में भरतपुर ओपन जेल में सजा काट रहे थे और वहां से फरार होकर जयपुर आए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें
×