bhanwari-vishnoi-mur...
पूर्व विधायक बोले- अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो जयपुर कूच करेंगे
भंवरी विश्नोई
फलोदी जिले के लोहावट में भंवरी विश्नोई की हत्या के मामले में मंगलवार को हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। नागौर चौराहे पर सभा के बाद भीड़ नागौर रोड, नगर परिषद और अंबेडकर सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। भीड़ इतनी अधिक थी कि कलेक्ट्रेट परिसर में जगह नहीं बची और लोग नेशनल हाईवे व रेलवे ओवरब्रिज पर भी खड़े नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी सतनाम सिंह को ज्ञापन देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही लोहावट डीएसपी भवानी सिंह और एसएचओ हरिसिंह राजपुरोहित को हटाने की मांग रखी। लोग कलेक्ट्रेट के बाहर भी धरने पर बैठे हैं।
27 जुलाई की रात हुई थी हत्या
जंभेश्वरनगर निवासी 32 वर्षीय भंवरी विश्नोई 27 जुलाई की रात अपनी बेटियों के साथ घर के बाहर सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उनके गले पर चाकू से हमला कर दिया। मां को बचाने पहुंची बेटियों रामज्योति (16) और सोनू (10) पर भी आरोपी ने चाकू से वार किया। भंवरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों बेटियां घायल हो गईं।
21 दिन से लोहावट थाने के बाहर प्रदर्शन जारी
हत्या के खुलासे की मांग को लेकर पिछले 21 दिन से लोहावट थाने के बाहर प्रदर्शन जारी है। सभा में पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने कहा कि 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो पैदल जयपुर कूच कर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें