Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

asi-bhagaram-of-raip...

जिस चौकी में ASI ईमानदारी की सौगंध खाता था, वहीं रिश्वत लेते गिरफ्तार

पुलिस चौकी पिपलिया कला थाना रायपुर ब्यावर का चौकी प्रभारी एएसआई भागाराम 1,00,000 रूपये रिश्वत लेते पकड़े गया

News Image

जिस पुलिस चौकी में पोस्टिंग, वहीं रिश्वतखोरी में पकड़ा गया

जयपुर।

पुलिस चौकी पिपलिया कला (थाना रायपुर , जिला ब्यावर ) के चौकी प्रभारी एएसआई भागाराम को एसीबी ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी.मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. पाली द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए भागाराम , एएसआई को दो लाख रुपये रिश्वत राशि मांगकर , एक लाख इक्कीस हज़ार रिश्वत राशि लेने पर सहमत होकर आज रिश्वत राशि 1,00,000 (एक लाख )रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी पाली द्वितीय को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के पिता के खिलाफ रायपुर थाने में दर्ज मुकदमें में एफआर लगाने की ऐवज में भागाराम एएसआई , चौकी प्रभारी पुलिस चौकी पिपलिया कला, थाना रायपुर , जिला ब्यावर द्वारा रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है ।

भूवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी रेंज जोधपुर के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पाली द्वितीय के प्रभारी खींव सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं टीम के द्वारा रिश्वत राशि मांग सत्यापन करवाया जाकर ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी भागाराम, एएसआई , चौकी प्रभारी पिपलिया कला पुलिस चौकी , थाना रायपुर, जिला ब्यावर को रिश्वत राशि 1,00,000 (एक लाख रूपये )लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।


यह भी पढ़ें
×