Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

amayra-case-new-cctv...

अमायरा केस: 7 महीने बाद सामने आया नया CCTV, परिजनों ने जांच पर उठाए सवाल

8 मिनट के वीडियो में छात्रा कई बार टीचर के पास जाती दिखी, मदद मांगती रही

News Image

सीसीटीवी में अमायरा टीचर के पास कुछ कहते हुए दिखी

नीरजा मोदी स्कूल जयपुर की छात्रा अमायरा की मौत के करीब सात महीने बाद एक नया CCTV वीडियो सामने आया है। परिजनों का दावा है कि करीब 8 मिनट के इस फुटेज में अमायरा कई बार परेशान होकर अपनी क्लास टीचर के पास जाती दिखाई देती है। उनका आरोप है कि बच्ची लगातार मदद मांग रही थी, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिवार के अनुसार, वीडियो में कुछ बच्चे डिजिटल स्लेट पर कुछ लिखकर अमायरा को दिखाते नजर आते हैं। इसके बाद वह असहज दिखाई देती है और बार-बार अपनी सीट छोड़कर टीचर से बात करने जाती है। कुछ देर बाद वह अचानक क्लास से बाहर निकलती है और कॉरिडोर से होते हुए सीढ़ियों की तरफ तेजी से जाती दिखाई देती है। इसके बाद वही दर्दनाक घटना होती है। अमायरा के पिता विजय मीणा ने पुलिस की चार्जशीट पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जांच अधूरी है और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराएं नहीं लगाई गईं। उनका आरोप है कि स्कूल मालिक और प्रिंसिपल की जिम्मेदारी तय नहीं की गई। वहीं, अमायरा की मां शिवानी का कहना है कि पुलिस जांच के दौरान ऐसे सवाल पूछे गए, मानो उनकी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उनका कहना है कि बच्ची ने कई बार मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन उसकी परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया गया।

ये थी घटना

खबरों की अविरल धारा

उल्लेखनीय है कि 1 नवंबर 2025 को जयपुर के मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की 9 वर्षीय छात्रा अमायरा ने स्कूल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज ने पूरे देश में गहरा आक्रोश पैदा किया था। अब नए वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें
×