Saturday, 1 August 2026

Home / Astha /

amarnath-yatra-2026-...

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 2026

उपराज्यपाल ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया विदा

News Image

जत्थे को रवाना करने से पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार से अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ हो गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

श्रद्धालु पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे रूट पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़े। 

3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं पवित्र गुफा 

खबरों की अविरल धारा

उल्लेखनीय है कि पवित्र अमरनाथ गुफा दक्षिण कश्मीर में लगभग 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। यहां पर हर साल प्राकृतिक रूप से हिम शिवलिंग बनता हैं। इसी दिव्य और चमत्कारिक शिवलिंग के दर्शन करने के लिए हर साल लाखों श्रृद्धालु यहां पहुंचते हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा 57 दिनों तक होगी जो 28 अगस्त, रक्षाबंधन तक चलेगी।

यह भी पढ़ें

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा सुरक्षा कदम, अनंतनाग पुलिस ने लॉन्च किया 'पहचान ऐप'

×