Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

accused-in-udaipur-s...

उदयपुर में तलवार से हत्या का आरोपी गिरफ्तार

टॉयलेट करने को लेकर हुए था विवाद, पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला

News Image

आरोपी ओमप्रकाश खटीक

उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र में पड़ोसी की तलवार से हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ओमप्रकाश खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने वणी के जंगलों में घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। गिरफ्तारी के बाद उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात घर के बाहर नाली में टॉयलेट करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने धारदार तलवार से पड़ोसी देवीलाल उर्फ राजा बाबू की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खबरों की अविरल धारा

घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस अब घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और मामले की आगे की जांच में जुटी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें
×