Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

accused-chetan-turns...

जोधपुर का निकला आरोपी चेतन, शादी से पहले रची थी साजिश!

कॉलेज से शुरू हुई दोस्ती पहुंची मर्डर तक

News Image

केतन अग्रवाल मर्डर केस

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन चौधरी का राजस्थान कनेक्शन सामने आया है। चेतन मूल रूप से जोधपुर जिले के बिलाड़ा कस्बे के पलासनी गांव का रहने वाला है। उसके पिता पुणे में किराना-परचून की दुकान चलाते हैं, जिसके सामने ही सिया गोयल के पिता का प्रॉपर्टी ऑफिस है। पुलिस जांच के अनुसार, चेतन और सिया एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। सिया का अपने पिता के ऑफिस आना-जाना रहता था और इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। बाद में यही रिश्ता कथित तौर पर हत्या की साजिश तक पहुंच गया।

सिया को जोधपुर लाया था घुमाने

परिजनों ने बताया कि करीब एक महीने पहले चेतन, सिया को जोधपुर घुमाने लाया था। दोनों उदयपुर के उस लग्जरी होटल को भी देखने गए थे, जहां सिया की डेस्टिनेशन वेडिंग होनी थी। चेतन के परिवार का कहना है कि इस घटना से वे भी सदमे में हैं। उनका कहना है कि यदि चेतन दोषी साबित होता है तो उसे कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। आरोपी चेतन के पिता बाबूलाल सीरवी का कोविड में काफी नुकसान हुआ था। इसी कारण से व्यापार संभालने चेतन गांव से पुणे चला गया था। चेतन चार बहनों का इकलौता भाई है। उसकी चारों बहन भी पुणे में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

खबरों की अविरल धारा

×