Thursday, 17 September 2026

Home / Crime /

accused-arrested-in-...

भाई की शादी के लिए कारीगर ने चुराई एक किलो चांदी

विधायकपुरी थाना जयपुर पुलिस ने चांदी चोरी के मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया

News Image

पुलिस गिरफ्त में चोरी चोरी का आरोपी

जयपुर।

पीतल पर चांदी की परत चढ़ाने वाली जयपुर की फर्म अरुण सिग्नेचर से धनतेरस के पहले एक किलाे चांदी चोरी हो गई। फैक्ट्री मालकिन ने विधायकपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई, पुलिस तीन-चार दिन अनुसंधान में लगी रही और आखिरकार केस को खुलासा कर लिया। फैक्ट्री का एक कर्मचारी ही चोर निकला। यूपी का रहने वाली चांदी कारीगर के भाई की शादी होने वाली है, अपने घर वालों को सरप्राइज करने के चक्कर में उसने ही फैक्ट्री से करीब एक किलो चांदी चुरा ली। भाई की शादी के लिए छुट्टी मांगी तो फर्म मालिकन को संदेह हुआ। उसने इसी संदेह के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस टीम ने कर्मचारी से सख्ती से पूछताछ की तो मामला खुल गया। आरोपी को फरार होने से पहले पुलिस ने दबोच कर चांदी बरामद कर ली।

खबरों की अविरल धारा

डीसीपी जयपुर साउथ राजर्षिराज ने बताया कि 18 अक्टूबर को अन्तरा पाबूवाल ने विधायकपुरी थाने में चांदी चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। उनकी अरुण सिग्नेचर नाम से कंपनी / फर्म है जिसमें पीतल के बर्तनों पर चांदी की परत चढाई जाती है। इस फर्म में करीब 10-15 कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी फैजान ने ही कंपनी में से चांदी चोरी कर ली।पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि फैजान ने 7 से 14अक्टूबर के बीच अरुण सिग्नेचर स्टोर, गवर्मेंट हॉस्टल जयपुर से चांदी के कुल 7 पतरे वजन 998 ग्राम (करीब एक किलो ) चोरी की थी। आरोपी फैजान ने बताया उसके भाई की शादी में गांव जाने के लिए छुट्टी लेने वाला था तथा चोरी की गई चांदी भाई की शादी में काम में लेने वाला था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त चुराई हुई चान्दी बरामद करने में सफलता हासिल की। आरोपी फैजान अली पुत्र मोहम्मद एहसान उम्र 26 साल मूल निवासी आयशा मस्जिद के पास तबेला मुरादाबाद पुलिस थाना मुगलपुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह जयपुर में मकान नंबर 105 मरियम मस्जिद के पास पुलिस थाना जालूपुरा में किराए से रहता था।

यह भी पढ़ें

जयपुर में सुबह-सुबह 250 मोबाइल चोरी! दिवाली मना गए चोर

×