Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

acb-traps-sawai-madh...

गंगापुर सिटी के रिश्वतखोर BCMO की 'बत्ती' गुल

एसीबी ने सवाई माधोपुर जिले में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रैप किया

News Image

रंगे हाथों पकड़ा गया BCMO बत्ती लाल

भ्रष्टाचार निराेधक ब्यूरो (ACB) ने सवाई माधोपुरमें गंगापुर सिटी के खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बत्ती लाल मीणा को 25,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह एक महिला हेल्थ वर्कर की ड्यूटी बदलने के बदले रिश्वत ले रहा था। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर इकाई ने उसे ट्रैप कर लिया।

एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि चौकी सवाई माधोपुर पर एक महिला परिवादी ने शिकायत की थी। आरोप था कि व्यवस्थार्थ पदस्थापन (पोस्टिंग फोर अरेंजमेंट्स) के स्थान से मूल पदस्थापन स्थान पर लगाने की एवज में BCMO गंगापुर सिटी 30,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान 5,000 रूपये प्राप्त लिए। रिश्वत की डिमांड में बाकी 25,000 रुपए मांग रहा था।

25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में ज्ञान सिंह चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी सवाई माधोपुर ने ट्रैप की यह कार्रवाई करते हुए ये डॉ. बत्ती लाल मीणा, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं राजेश सिंह, महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें

रिश्वतखोरी की हद ! खाना तक रिश्वत में खाता था डॉक्टर

×