acb-trap-in-alwar
कोतवाली अलवर के एएसआई कन्हैया लाल ने दलाल मजलिश के जरिए ली 1 लाख 30 हजार की रिश्वत
एसीबी ने पकड़ा तो एएसआई ने नजरें नीची कर ली, दलाल सिर उठाए खड़ा रहा
अलवर।
एसीबी ने अलवर में कोतवाली थाने के एएसआई कन्हैया लाल को दलाल के जरिए 1.30 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एएसआई कन्हैयालाल अलवर के कोतवाली थाने में प्राईवेट व्यक्ति मजलिस (दलाल) को 13,00,00 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम ने कार्रवाई की। कन्हैयालाल हाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना कोतवाली जिला अलवर व मजलिस दलाल प्राईवेट व्यक्ति को 1,30,000 रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी अलवर को एक शिकायत मिली थी कि थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज है। अनुसंधान अधिकारी कन्हैयालाल सहायक उप निरीक्षक है। अनुसंधान अधिकारी कन्हैयालाल ने परिवादी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में एफआर देने व एफआर को कोर्ट में पेश करने के लिये उनके दलाल मजलिस खां के मार्फत 1,50,000रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहे हैं।
शिकायत का सत्यापन करवाये जाने पर आरोपी के दलाल द्वारा एफआईआर में मांग सत्यापन के दौरान दर्ज केस में एफआर देने व एफआर को कोर्ट में पेश करने के लिये आरोपी की उपस्थिति में दलाल मजलिस खां के मार्फत 1,30,000 रूपये की रिश्वत मांग पर सहमत हुआ। इस पर दलाल मजलिस के जरिए 1,30,000 रुपए रिश्वत लेते एसीबी टीम ने ASI कन्हैयालाल सहायक को भी दबोच लिया। रिश्वत की राशि पुलिस थाना कोतवाली अलवर में आरोपी के अनुसंधान कक्ष में रखी टेबिल की दराज से बरामद की गई।
यह भी पढ़ेंनागौर के पुलिस थाना पादूंकलां, का asi सुखराम 30 हजार की रिश्वत में फंस गया