Sunday, 2 August 2026

Home / Astha /

a-train-will-run-fro...

सीता के जनकपुर से राम की अयोध्या तक दौड़ेगी ट्रेन

भारत-नेपाल के श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा, सोशल मीडिया पर संभावित टाइमटेबल वायरल

News Image

जनकपुर और अयोध्या को रेल मार्ग से जोड़ने की प्रस्तावित योजना

माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर और भगवान राम की नगरी अयोध्या को रेल मार्ग से जोड़ने की योजना चर्चा में है। प्रस्तावित ट्रेन सेवा शुरू होने पर श्रद्धालु नेपाल के जनकपुर से सीधे अयोध्या तक यात्रा कर सकेंगे।जानकारी के अनुसार, ट्रेन जनकपुर से चलकर जयनगर, दरभंगा और सीतामढ़ी होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। इससे रामायण सर्किट और जानकी सर्किट को जोड़ने में मदद मिलेगी तथा भारत-नेपाल के धार्मिक पर्यटन को नया विस्तार मिलेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस रूट के शुरू होने से यूपी, बिहार और नेपाल के बीच एक बड़ा धार्मिक सर्किट तैयार हो जाएगा. यह ट्रेन असल में रामायण सर्किट और जानकी सर्किट को आपस में जोड़ने का काम करेगी

हालांकि, ट्रेन संचालन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक संभावित टाइमटेबल वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के जनकपुर और अयोध्या के बीच साप्ताहिक संचालन का दावा किया जा रहा है।

खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें
×