Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

a-police-mega-blocka...

राजस्थान में पुलिस की मेगा नाकाबंदी 47 हजार वाहनों की जांच

दो दिन के अभियान में 11,504 चालान, 274 आरोपी गिरफ्तार

News Image

अवैध हथियार और शराब भी जब्त

राजस्थान पुलिस की दो दिवसीय सघन नाकाबंदी कार्रवाई से प्रदेशभर में अपराधियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए गए अभियान में 810 नाकाबंदी पॉइंट्स पर 47 हजार से ज्यादा वाहनों की जांच की गई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था वी के सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 24,573 दोपहिया और 22,531 चौपहिया वाहनों की चेकिंग की गई। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कुल 11,504 एमवी एक्ट कार्रवाई की गई।

शराब पीकर ड्राइविंग से लेकर काली फिल्म तक कार्रवाई

पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 757 लोगों, बिना हेलमेट 1667, बिना सीट बेल्ट 1484 और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले 191 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों पर भी शिकंजा कसा गया।

उदयपुर-अजमेर रेंज सबसे आगे

एमवी एक्ट कार्रवाई में उदयपुर रेंज सबसे आगे रही, जहां 2647 चालान किए गए। इसके बाद अजमेर रेंज में 2576 और जयपुर रेंज में 1795, कोटा में 1768, भरतपुर रेंज में 1735, जोधपुर रेंज में 968 और बीकानेर रेंज में 15 कार्रवाई दर्ज की गई।

खबरों की अविरल धारा

274 गिरफ्तार, हथियार और शराब बरामद

अभियान के दूसरे चरण में पुलिस ने अपराधियों और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 274 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज किए गए।

कोटा रेंज में धारदार हथियार, देशी शराब और कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि कई संदिग्ध वाहनों को जब्त किया गया। भरतपुर रेंज में भी अवैध शराब और संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें
×