Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

a-female-lecturer-di...

जयपुर में हिट एंड रन: महिला लेक्चरर की मौत

ओवर स्पीड गाड़ी ने मारी थी टक्टर

News Image

लेक्चरर भावना वशिष्ट

जयपुर के जगतपुरा इलाके में रविवार रात हिट एंड रन में एक महिला लेक्चरर की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर घायल हैं। जानकारी के अनुसार भावना वशिष्ठ रात करीब 10:30 बजे पति के साथ डिनर के बाद वॉक करने निकली थीं।

जगतपुरा में सीबीआई फाटक के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से दंपती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान भावना ने दम तोड़ दिया।

रामनगरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें
×