Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

a-burning-stick-was-...

पुलिस वाले के बेटे के घुसेड दी जलती हुई लकड़ी... राजस्थान सीएम के विधानसभा क्षेत्र का मामला

जयपुर के मुहाना थाना इलाके में मूंगफली का ठला बना 'कुरुक्षेत्र' जलती हुई लकड़ी और गरम पलटे को हथियार बनाकर एक दूसरे पर हमला

News Image

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में हैरान करने वाली घटना

राजस्थान के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के मुहाना थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई। सड़क पर आगे-पीछे चल रहे दो कार वालों में साइड देने की बात को लेकर हुई मामूली नोकझोंक रोड-रेज में बदल गई। अपने-अपने परिचितों को कॉल कर एक दूसरे को सबक सिखाने के लिए सड़क पर गाड़ियां दौड़ाते रहे। फिर एक जगह गाड़ियां रोककर दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान पास खड़े एक मूंगफली के ठेले से जलती हुई लकड़ी, धधकते कोयले और गरम पलटा 'जंग के हथियार' उठा लिए। झगड़े में शामिल एक युवक पुलिस वाले के बेटे की पेंट खींचकर उसके पिछवाड़े में धधकती लकड़ी घुसेड़ दी। वह चिल्लाया तो उसके पक्ष वालों ने लकड़ी घुसेड़ने वाले के सिर पर गरम पलटे से हमला कर दिया। उसका सिर फट गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची और छुड़ाया। हमले में घायल एक युवक अभी भर्ती है, दो का प्राथमिक उपचार हुआ है। लकड़ी घुसेड़ने वाले पक्ष के तीन युवकों को पुलिस ने शांतिभंग के अरेस्ट किया। उनके पक्ष में एक पॉलिटिकल पार्टी का मडंल अध्यक्ष पहुंच गया, रात को ही उन्हें रिलीज कर दिया गया। जिस पर धधकती लकड़ी से हमला हुआ उसके पक्ष में एक हारा हुआ प्रत्याशी पहुंच गया। मामले ने पॉलिटिकल रुप ले लियाा। दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज हो गई।

पुलिस वाले का बेटा बोला मेरे साथ बर्बरता हुई...

राजस्थान पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर पुलिसकर्मी के बेटे के जलती लकड़ी घुसेड़ी उसने बताया कि वह पंजाब नंबर की सफारी कार में गोपालपुरा बाईपास से रिद्धि-सिद्धि से मानसरोवर की तरफ जा रहा था। इस दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार युवक ने साइड में आकर रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोक दी तो उसमें से उतरकर आया और मेरी गाड़ी का गेट खोल कर धमकाया। कहा, ये क्या तरीका है गाड़ी चलाने का। मेरी गाड़ी पंजाब नंबर की है। हाथा पाई हुई। मेरे ब्लीडिंग होने लग गई। मैंने उनकी गाड़ी की फोटो खींच ली। वे कहने लगे फोटो डिलीट कर। मैं वहां से गाड़ी लेकर जाने लगा तो वे पीछा करने करें, शिप्रापथ पर गाड़ी लाकर ठोकी है। मैंने चलती गाड़ी में से ही अपने भाई को कॉल कर दिया, शुक्र है, उनसे बात हो गई, उन्होंने कहा कि न्यू सांगानेर रोड आ जा। मैं गाड़ी लेकर न्यू सांगानेर रोड पहुंचा और बामण की थड़ी पर गाड़ी खड़ी कर दी, ये पीछे से दो तीन कारों में सवार होकर पहुंच गए। मारने पीटने लगे, झगड़ा हो गया। मुझे एक युवक ने आगे से पकड़ लिया और दूसरे ने पीछे से मेरी पेंट खींचकर जलती हुई लकड़ी मेरे पिछवाड़े में घुसेड़ दी। जिससे मेरा शरीर झुलस गया। मेडिकल हुआ है, मुझे रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी हो रही है। एफआईआर दर्ज कराई है।

दूसरा पक्ष बोला हमारी हत्या की प्लानिंग थी...

इस मामले में दूसरे पक्ष के स्विफ्ट कार चालक से भी राजगंगा रिपोर्टर ने बात की। उसका कहना है कि सफारी कार सवार ने उनकी गाड़ी को ठाेका, पीछे से हार्न-पर हार्न बजाकर इरिट्रेट किया, टोका तो धमकाया। मारपीट कर भागा, मैंने अपने दोस्त को कॉल किया और इनकी गाड़ी के पीछे भेजा। मेरे दोस्त बामण की थड़ी न्यू सांगानेर रोड पहुंचे तो वहां सफारी वाला पहले से अपने दर्जनों परिचितो को बुलाकर खड़ा था। हमारी हत्या की प्लानिंग थी। वहां पहुंचते ही मेरे दोस्तों पर हमला कर दिया। एक के सिर पर गरम पलटा मारकर सिर फाड़ दिया। उन्होंने अपने बचाच में क्या किया, मुझे पता नहीं, लेकिन पुलिस ने रात को ही हम तीन दोस्तों को शांतिभंग में अरेस्ट कर लिया। हमारे परिचित भैया थाने आए और हमें बचाया। मेरे दोस्त को गंभीर घायल अवस्था में ही पुलिस ने हॉस्पिटल से लाकर गिरफ्तार किया। मैंने पहले हमले की एफआईआर दी थी, जिसे बाद में दर्ज किया गया।

पुलिस बोली, दोनों पक्षों की FIR दर्ज है, अनुसंधान जारी है...

इस मामले में मुहाना थाना इंचार्ज गुरूभूपेंद्र सिंह का कहना है कि दाेनों पक्षों में मामूली बात को लेकर झगड़ा बढ़ गया था। जहां मारपीट हई, वहां मूंगफली का ठेला खड़ा था। उसी से जलती हुई लकड़ी, कोयले, पलट और झर को इन्होंने मारपीट में इस्तेमाल किया है। अनुसंधान जारी है।




यह भी पढ़ें

5 थानाधिकारी सस्पेंड, 6 लाइन हाजिर

×