Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

Two-cousins-​​died-b...

बकरियां चराने गई दो चचेरी बहनों की तालाब में डूबने से मौत

डूंगरपुर में गहरे पानी में गई दोनों बहनों की जान

News Image

गंभीर हादसा

डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मांडवा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे में दो चचेरी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां बकरियां चराने के लिए घर से निकली थीं।

जानकारी के अनुसार, काली बाई पैनोरमा के सामने स्थित तालाब के पास गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों बच्चियां पानी में नहाने उतर गईं। इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।

दोनों की पहचान 12 वर्षीय उषा कोटेड और 12 वर्षीय नयना कोटेड के रूप में हुई है। उषा 8वीं और नयना 7वीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों आपस में चचेरी बहनें थीं।

खबरों की अविरल धारा

घटना देखकर एक युवक ने पानी में उतरकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीण उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें
×