Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

Three-people-includi...

जयपुर में 40 हजार की रिश्वत लेते बेंगलुरु पुलिस की लेडी SI समेत 3 गिरफ्तार

दहेज प्रकरण केस हल्का करने के बदले मांगे थे 2 लाख रुपए

News Image

रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार SI अनीथा के., हेड कांस्टेबल उलवप्पा और यतीश गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर नगर-प्रथम इकाई ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एच.ए.एल. पुलिस थाने की उप निरीक्षक अनीथा के., हेड कांस्टेबल उलवप्पा और हेड कांस्टेबल यतीश को रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ बेंगलुरु में दर्ज दहेज प्रताड़ना मामले में कार्रवाई को हल्का करने और परिवार को आरोपों से राहत दिलाने के बदले पुलिसकर्मी 2 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर एसीबी टीम ने गणगौर होटल, जयपुर में ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान हेड कांस्टेबल उलवप्पा को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में उप निरीक्षक अनीथा के. और हेड कांस्टेबल यतीश की भी संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×