Wednesday, 16 September 2026

Home / Crime /

SI-Recruitment-Paper...

SI भर्ती पेपर लीक: 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

डमी कैंडिडेट बैठाकर पास की थी परीक्षा, प्लाटून कमांडर पद पर हुआ था चय

News Image

SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी राजमोहन मीणा

राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी राजमोहन मीणा (29) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सवाई माधोपुर जिले के हिंगोनी गांव का रहने वाला है और मार्च 2025 से फरार चल रहा था। जांच में सामने आया कि राजमोहन ने लिखित परीक्षा में खुद की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाने के लिए गिरोह के सरगना हनुमान प्रसाद मीणा से 10 लाख रुपए में सौदा किया था। डमी कैंडिडेट के जरिए परीक्षा पास करने के बाद उसकी मेरिट 1623 आई और उसका प्लाटून कमांडर पद पर चयन हो गया। चयन के बाद राजमोहन आरपीटीसी जोधपुर में प्रशिक्षण ले रहा था। 22 मार्च 2025 को वह ट्रेनिंग सेंटर से फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने जयपुर के करतारपुरा फाटक इलाके में किराए पर कमरा ले लिया था।

SOG के मुताबिक, गिरोह के सरगना हनुमान प्रसाद मीणा को पहले ही 23 जून 2024 को गिरफ्तार किया जा चुका है और उसके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र पेश हो चुका है। डीआईजी भुवन भूषण यादव और एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देशन में एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा की टीम ने राजमोहन को गिरफ्तार किया। उसे 12 अगस्त को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 15 अगस्त तक पुलिस रिमांड मिला है। अब SOG उससे पूछताछ कर भर्ती परीक्षा में शामिल अन्य लोगों और डमी अभ्यर्थी गिरोह से जुड़े आरोपियों की भूमिका की जांच करेगी।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×