Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

Information-Assistan...

PTI भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बनकर बैठा सूचना सहायक गिरफ्तार,

8 लाख रुपए लेकर अभ्यर्थी की जगह दी थी परीक्षा चयन के बाद उम्मीदवार को मिली थी नौकरी

News Image

25 हजार का इनामी पकड़ा गया

राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने पीटीआई भर्ती परीक्षा में नकल प्रकरण के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार बालोतरा के धोरीमन्ना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में सूचना सहायक के पद पर कार्यरत है। एसओजी की जांच में सामने आया कि शारीरिक शिक्षा अध्यापक (PTI) भर्ती परीक्षा-2022 में आरोपी ने एक अभ्यर्थी की जगह डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी थी। इसके बदले में कथित तौर पर 8 लाख रुपए का सौदा तय हुआ था। बाद में मुख्य अभ्यर्थी का चयन हो गया और उसे नौकरी भी मिल गई। मामले की जांच के दौरान आरोपी फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर एसओजी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में पहले भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच जारी है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×