Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

9-year-old-boy-went-...

खेलने निकला 9 साल का मासूम, 5 घंटे बाद कुएं में मिला शव

जांच में जुटी पुलिस

News Image

रात 11 बजे कुएं में मिला गुड्डा का शव

भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के मलाह गांव में 9 वर्षीय बालक का शव एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बच्चा गुरुवार शाम करीब 5 बजे घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की। बाद में ग्रामीणों की मदद से आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की गई। करीब 5 घंटे की तलाश के बाद रात करीब 11 बजे गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं में बच्चे का शव मिला।ग्रामीणों ने शव को बाहर निकालकर आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां रात में उसे मॉर्च्युरी में रखवाया गया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान गुड्डा (9) के रूप में हुई है, जो तीसरी कक्षा का छात्र था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई भी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×