three-thai-girls-wer...
थाना श्याम नगर जयपुर व डीएसटी साउथ की पुलिस टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर पकड़ा
गिरफ्तार तीनों विदेशी महिलाएं थाईलैण्ड की रहने वाली
जयपुर के थाना श्याम नगर इलाके में स्थित होटल गोल्डन सकूरा में अवैध रूप से स्टे कर रही 3 विदेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार रात यह कार्रवाई की गई। तीनों विदेशी महिलाएं थाईलैंड की रहने वाली है। वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी जयपुर में अवैध रुप से रह रही थी। इन्होंने जयपुर को थाईलैंड मान रखा था। उनके कामकाज और गतिविधियों को लेकर पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने होटल गोल्डन सकूरा के मालिक के खिलाफ भी विदेशी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर होटल के रजिस्ट्रेशन को निरस्त करवाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखने की जानकारी दी है।
डीसीपी जयपुर साउथ राजर्षि राज ने बताया कि जयपुर शहर में होटलों में अवैध रूप से स्टे करने वाली विदेशी महिलाओं की जानकारी करने पर श्याम नगर थाना इलाके में स्थित होटल गोल्डन सकूरा को चैक किया गया। होटल गोल्डन सकूरा में थाईलैण्ड की 6 विदेशी महिलाएं रह रही थी। जिनके पासपोर्ट व वीजा चैक किए गए तो पता चला कि 3 विदेशी महिलाओं के पासपोर्ट व वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है। तीनों विदेशी महिलाएं अवैध रूप से अपनी पहचान छिपाकर होटल गोल्डन सकूरा में स्टे कर रही थी ।
होटल मालिक भी फोरेन एक्ट में फंस गया
इस होटल का मालिक अंकित पुत्र सुरेन्द्र जाति यादव उम्र 26 साल निवासी गांव गसेडा तहसील बुहाना पुलिस थाना बुहाना जिला झुन्झुनूं है। होटल गोल्डन सकूरा निर्माण नगर जनपथ पुलिस थाना श्यामनगर जयपुर दक्षिण इलाके में है। होटल में अवैध रूप से विदेशी नागरिकों को रुकवाना भीअपराध है। इसमें विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करना पाया जाने पर होटल के खिलाफ भी फोरेन एक्ट की धारा 8/23 में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। तीनों विदेशी महिला व होटल गोल्डन सकूरा के मालिक को फिलहाल पुलिस थाने लाया गया है। उन्हें शांतिभंग की धारा 126,170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है।
विदेशियों के निष्कासन की प्रक्रिया होगी
अवैध रूप से रह रही तीनो विदेशी महिलाओं के निष्कासन के लिए एफ.आर.ओ व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सी.आई.डी (विशेष शाखा) जोन एंव विदेशी पंजीकरण अधिकारी जयपुर शहर को सूचना भिजवाई गई है।
यह भी पढ़ें