Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

the-old-priest-was-a...

Ex. पुजारी निकला चोर, मंदिर से 22 किलो चांदी चुराई

पुलिस ने 17 दिन में 7 राज्य में 9000 किमी पीछा कर 1500 CCTV फुटेज चेक करते हुए, 50 बस स्टैंड, 13 रेलवे स्टेशन व 3 एयरपोर्ट की खाक छानकर पकड़ा

News Image

नागौर के मूंडवा में प्रसिद्ध व्यंकटेश मंदिर में हुई चोरी का खुलासा

नागौर के मूंडवा में व्यंकटेश मंदिर से 20 किलो से अधिक चांदी के आभूषण व भगवान की पूजा का सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मंदिर में ही कुछ दिन पुजारी रह चुके मध्यप्रदेश के कटनी निवासी शातिर हर्ष कुमार द्विवेदी व उसके एक अन्य शार्गिद को पकड़ लिया। पुजारी ने अपने परिचित के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की वारदात की थी। वह ट्रेन से आया था और यहां रात के अंधेरे में वारदात के बाद एक पिकअप गाड़ी में लिफ्ट लेकर निकलते समय सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा रिकॉर्ड हो गया था। नागौर पुलिस ने 17 दिन तक अथक प्रयास करते हुए 7 राज्य में 9000 किमी पीछा कर 1500 CCTV फुटेज चेक करते हुए, 50 बस स्टैंड, 13 रेलवे स्टेशन व 3 एयरपोर्ट की खाक छानकर चोरीकरने वाले पूर्व पुजारी और उसके साथी को दबोच लिया। उन्हें नागौर लाया जा रहा है।

सामजस्य, फील्ड इंटेलिजेंट, तकनीकी अनुसंधान

पुलिस टीम के बेहतर सामजस्य, फील्ड इंटेलिजेंट, तकनीकी अनुसंधान एवं असाधारण आसूचना संकलन से चोरी की इस वारदात को खोलने में सफलता मिली। वारदात में इसी मंदिर में पूर्व में पुजारी का काम कर चुका हर्ष कुमार और उसके साथी राहुल रजक को गिरफ्तार कर चुराई गई चांदी बरामद कर ली गई है। दाेनों मध्य प्रदेश के कटनी में ही जालपा मंदिर के पास का रहने वाले हैं।

वारदात का सूत्रधार मंदिर का पूर्व पुजारी

वारदात का मुख्य सूत्रधार इसी मंदिर का पूर्व पुजारी रहा हर्षकुमार मध्यप्रदेश के कटनी का है, वह दिसंबर 2025 में पुजारी की नौकरी करने आया था। अन्य पुजारियाें व कर्मचारियों से झगड़ा हो जाने पर नौकरी छोड़ गया था। वही वारदात का मास्टर माइंड निकला। पुलिस ने इस वारदात के खुलासे के लिए मूंडवा शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, उनमें वारदात की रात के फुटेज में दिखे संदिग्ध लोगों के चेहरे पुजारियों और स्टॉफ से पहचान करवाई। उसी से पूर्व पुजारी हर्ष पर संदेह हुआ।

शातिर इतना की पुलिस को चकमा देने की कोशिश

हर्ष के मोबाइल की लोकेशन उसके घर कटनी मिली, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर उसका पीछा शुरू किया गया। इस बीच पुलिस ने 17 दिन में देश के 7 राज्यों में लगभग 9000 किलोमीटर तक पीछा कर 1500 सीसीटीवी कैमरे, 50 बस स्टैंड, 13 रेलवे स्टेशन व तीन एयरपोर्ट पर अलग-अलग वेष मे रहकर हर्ष की तलाश करते हुए उसे और उसके शागिर्द रहे 19 वर्षीय राहुल को पकड़ लिया। आरोपी हर्ष बेहद शातिर है। वारदात के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने मोबाइल घरों पर ही छोड़ दिए। पुलिस ने कड़ी मेहनत करते हुए चोरों की पहचान करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा।

यह भी पढ़ें

काली कमाई से बनाया 'किला' पुलिस ने 'मटियामेट' कर दिया

×