nagaur-police-demoli...
नागौर के खींवसर थाना इलाके में पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर को सबक सिखाया
जेसीबी से ढहाया नशा तस्कर का मकान
नागौर पुलिस ने नशा तस्करों को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अपराधियों द्वारा अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी से अर्जित सम्पति पर स्ट्राइक कर रखी है। नागौर के खींवसर थाना इलाके में एक कुख्यात नशा तस्कर जिसके खिलाफ करीब 15 मामले दर्ज है, उसके काली कमाई से बनाए मकान को पुलिस ने सोमवार को मटियामेट कर दिया।
एसपी नागौर मृदुल कच्छावा ने बताया कि नशा तस्करी के मामले में आरोपी भोपालराम के सरहद बिश्नोइयों की ढाणी पांचलासिद्धा में मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध सम्पत्ति से बने मकान के दो कमरे एवं बड़े एरिया में बने बैठक हाॅल, बड़ी चार दीवारी, एक बड़ा पानी का टांका को नियमानुसार पूर्ण कानूनी कार्यवाही के तहत तोड़ा गया। आरोपी लम्बे समय से अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त रहा है, जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों में 15 प्रकरण दर्ज हैं, जिसमें से 8 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के हैं।