Thursday, 16 April 2026

Home / Duniya /

rajasthanis-celebrat...

मेलबर्न में एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलियाई राजस्थानी का दीपोत्सव

मेलबर्न में रह रहे राजस्थानी परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, दीपोत्सव के अवसर पर संस्था की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ भी किया गया

News Image

मेलबर्न में रह रहे राजस्थानी परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) । द एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलियाई राजस्थानी द्वारा मेलबर्न में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेलबर्न में रह रहे राजस्थानी परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। संस्था के प्रतिनिधि रवि शर्मा ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य मेलबर्न में बसे राजस्थानी समाज को एक मंच पर जोड़ना और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, पारंपरिक व्यंजन दाल-बाटी-चूरमा का सभी उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। दीपोत्सव के अवसर पर संस्था की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ भी किया गया। जिससे प्रवासी राजस्थानी समुदाय को आपस में जोड़ने और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी साझा करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेयर प्रदीप तिवारी, इंडियन काउंसलेट तेज कृष्णा, तथा मेयर स्टीव औबूसी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्था के वीरेंद्र खटाना, संजय राजपुरोहित, सनिक जैन, एरिक बिश्नोई और देवेंद्र खंगारोत ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।


यह भी पढ़ें
×