Saturday, 1 August 2026

Home / Tech /

major-whatsapp-updat...

अब नंबर नहीं, सिर्फ Username से होगी WhatsApp चैट

Meta ने शुरू की Username बुकिंग, नए फीचर से मोबाइल नंबर रहेगा ज्यादा प्राइवेट

News Image

WhatsApp का नया Username फीचर

अब WhatsApp पर किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू करने के लिए मोबाइल नंबर साझा करना जरूरी नहीं होगा। Meta ने WhatsApp के लिए Username फीचर लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके जरिए यूजर्स सिर्फ अपने यूजरनेम से एक-दूसरे से चैट कर सकेंगे, जिससे फोन नंबर की गोपनीयता पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगी। कंपनी ने 29 जून से दुनियाभर में Username बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि यह फीचर सभी यूजर्स तक एक साथ नहीं पहुंचेगा। आने वाले महीनों में इसे चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा। फीचर उपलब्ध होने पर यूजर्स को WhatsApp के भीतर नोटिफिकेशन मिलेगा।

ये होगा फायदा

  •  अब नए लोगों से बिना मोबाइल नंबर बताए चैट कर सकेंगे।
  •  बड़े ग्रुप में जुड़ने पर आपका नंबर सभी को नहीं दिखेगा।
  •  किसी नए व्यक्ति को पहली बार मैसेज करने पर भी नंबर छिपा रहेगा।
  •  फोन नंबर तभी दिखाई देगा, जब आप खुद उसे साझा करना चाहेंगे।
  •  पसंदीदा Username पाने के लिए जल्द बुकिंग करना फायदेमंद हो सकता है।

चूंकि दुनियाभर में करोड़ों लोग Username चुनेंगे, इसलिए जो यूजर्स पहले अपना पसंदीदा Username रिजर्व करेंगे, उनके लिए मनचाहा Username मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

यह भी पढ़ें
×