government-takes-act...
Bitchat ऐप पर सरकार की कार्रवाई, GitHub से रिपॉजिटरी हटाने का निर्देश
Bitchat ऐप पर एक्शन
भारत सरकार ने X (पूर्व में ट्विटर) के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के मैसेजिंग ऐप Bitchat से जुड़े GitHub रिपॉजिटरी को हटाने का निर्देश दिया है। गृह मंत्रालय के तहत कार्यरत इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने GitHub को नोटिस जारी कर मुख्य प्रोजेक्ट और एंड्रॉयड वर्जन सहित तीन रिपॉजिटरी को तीन घंटे के भीतर हटाने या उनकी पहुंच प्रतिबंधित करने को कहा है।
सरकार ने इस कार्रवाई के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(b) और आईटी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एवं डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम, 2021 का हवाला दिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कदम दिल्ली में चल रहे CJP (Cockroach Janata Party) के विरोध प्रदर्शनों के बीच उठाया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने यह पुष्टि नहीं की है कि प्रदर्शनकारियों ने Bitchat का इस्तेमाल किया था। सरकार का कहना है कि यह ऐप Bluetooth Mesh Network के जरिए बिना इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क या केंद्रीय सर्वर के संदेश भेजने में सक्षम है, जिसे लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई गई हैं।