Saturday, 1 August 2026

Home / Tech /

government-cracks-do...

Meta से सरकार करेगी जवाब-तलब

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों पर सरकार सख्त, Meta को भेजेगी समन

News Image

बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर मांगा जाएगा जवाब

इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के मामले में केंद्र सरकार सख्त हो गई है। सरकार जल्द ही Meta को समन भेजकर जवाब तलब करेगी। कंपनी से पूछा जाएगा कि ऐसे विज्ञापन प्लेटफॉर्म पर कैसे पहुंचे, उन्हें रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए और भविष्य में ऐसी सामग्री पर रोक लगाने के लिए उसकी क्या व्यवस्था है।

यह कार्रवाई BBC की एक जांच रिपोर्ट के बाद हो रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारत में इंस्टाग्राम पर ऐसे पेड विज्ञापन दिखाए जा रहे थे, जिनमें आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर यूजर्स को टेलीग्राम चैनलों तक भेजा जाता था। शिकायत के बाद Meta ने कई विज्ञापन हटाने, संबंधित अकाउंट सस्पेंड करने और कुछ लिंक ब्लॉक करने की बात कही है। साथ ही कंपनी ने माना कि उसका मॉडरेशन सिस्टम पूरी तरह त्रुटिरहित नहीं है।

मेटा से सरकार मांगेगी इन पर जवाब

  • BBC की जांच में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों का दावा।
  • विज्ञापनों के जरिए यूजर्स को टेलीग्राम चैनलों पर भेजे जाने का आरोप।
  • Meta ने कई विज्ञापन हटाने और अकाउंट सस्पेंड करने की बात कही।
  • कंपनी ने माना कि मॉडरेशन सिस्टम हर उल्लंघन पकड़ने में सक्षम नहीं होता।
यह भी पढ़ें
×