Saturday, 1 August 2026

Home / Tech /

government-cracks-do...

पाइरेसी पर सरकार सख्त, Telegram को जारी किया नोटिस

15 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, फिल्मों और OTT कंटेंट की अवैध शेयरिंग रोकने के निर्देश

News Image

Telegram समेत कई प्लेटफॉर्म पर शिकंजा

केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्रालय ने फिल्मों और OTT कंटेंट की कथित डिजिटल पाइरेसी को लेकर मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म को अवैध रूप से साझा किए जा रहे कॉपीराइटेड कंटेंट पर तत्काल रोक लगाने और 15 दिनों के भीतर उठाए गए कदमों की विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने Telegram, Signal और Meta को उनके Username फीचर को लेकर भी नोटिस भेजा है। सरकार ने आशंका जताई है कि इस फीचर का दुरुपयोग कर साइबर ठगी, फिशिंग और फर्जी पहचान बनाकर अपराध किए जा सकते हैं। Meta ने कहा है कि यूजरनेम फीचर अभी लागू नहीं हुआ है और इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। साथ ही हाई-प्रोफाइल और वेरिफाइड नामों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

×