exhibitors-meet-of-j...
इस बार हर टाइप की ज्वैलरी स्टॉल्स की सैपरेट कतारें, विजिटर्स को पूरे शो एरिया में नहीं भटकना पड़ेगा
जेजेएस की एग्जीबिटर्स मीट में दी शो से जुड़ी अहम जानकारियां, 21 साल से जुड़े ज्वैलर्स का सम्मान
जयपुर।
JJS ( जयपुर ज्वैलरी शो) की तैयारियां जोर-शोर से शुरु हो गई हैं। सोमवार को एक्जीबिटर्स मीट बुलाई गई। शो में पार्टिसिपेट करने वालों की जिज्ञासाएं शांत की। जेजेएस के सचिव राजीव जैन ने आयोजन से जुड़ी एक-एक डिटेल शेयर की। एक्जीबिटर्स के के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने जेजेएस के इस बार बदले हुए नए स्वरूप को लेकर बातें बताई। जयुपर ज्वैलरी शो का आयोजन सीतापुरा के जेईसीसी में 19 से 22 दिसंबर तक होगा। पिछले के 21 साल से लगातार जेजेएस से जुड़े ज्वैलर्स को सम्मानित किया। भव्य आयोजन की तैयारी है। जेजेएस को लेकर ज्वैलर्स में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
इस बार एडवांस मैकेनिज्म
इस बार जेजेएस में स्टॉल का एडवांस मैकेनिज्म तैयार किया जा रहा है। हर सेगेमेंट में अलग अलग लाइन में स्टॉल्स लगेंगी। जिसको जिस तरह की ज्वैलरी शॉप्स की विजिट करनी हो वो उस लाइन में लगी स्टॉल्स पर एक के बाद एक डिजायंस देख सकेंगे। पहले कॉमन स्टॉल्स होती थी, जिसमें एक ही तरह के ज्वैलरी की अलग अगल वैरायटी देखने के लिए काफी घूमना पड़ता था। इस बारे में जेजेएस के सचिव राजीव जैन ने ज्वैलर्स को डिटेल्स शेयर की।
21 साल से जुड़े ज्वैलर्स का किया सम्मान
दिसंबर में हाेने जा रहे JJS से पहले बुलाई गई एक्जीबिटर्स मीट में आयोजन से जुडी जानकारियां शेयर की गई, जयपुर ज्वैलरी शो के साथ 21 साल से जुड़े ज्वैलर्स का सम्मान किया गया। इसमें जयपुर के नामचीन निर्मल बरडिया को दिनेश खटोडि़या व अन्य ने मिलकर सम्मानित किया। कई अन्य ज्वैलर्स का भी सम्मान किया गया।